इस टोल प्लाजा पर किसानों को मिली छूट, नहीं लिया जाएगा कोई पैसा...जानिए क्या है वजह

punjabkesari.in Wednesday, Nov 12, 2025 - 05:08 PM (IST)

सोनीपत(सन्नी मलिक ):  सोनीपत गोहाना जींद राज्यमार्ग पर बना मोहाना टोल प्लाजा लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।कई दिन पहले यहां आसपास के ग्रामीणों ने बवाल काटा तो आज किसान संगठन के नेता और कार्यकर्ता इक्कठा होकर टोल प्लाजा पर पहुंचे।  

किसानों का आरोप है कि टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा किसान संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा बदसलूकी की जा रही है । आज सोनीपत पुलिस की मौजूदगी में पंचायत हुई और टोल प्लाजा कर्मचारियों ने माफी मांगी और कर्मचारियों ने माना कि आगे से टोल प्लाजा कर्मचारी किसी के साथ कोई बदसलूकी नहीं की जाएगी।

बता दे कि सोनीपत गोहाना जींद राज्यमार्ग पर बना मोहाना टोल प्लाजा पहले तो कई दिन पहले टोल प्लाजा पर रियायत मांगने को लेकर जमकर बवाल काटा, तो अब भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के नेता और कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा कर्मचारियों पर आरोप लगाए कि टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा किसानों के साथ बदसलूकी की जा रही है ।किसानों की सेवा करने वालों से जबरदस्ती टोल वसूला जा रहा है और इसी को लेकर आज यहां पंचायत हुई और टोल प्लाजा कर्मचारियों ने पुलिस की मौजूदगी में अपनी गलती मानी ।

किसानों को टोल प्लाजा से गुजरने के लिए छूट देने पर सहमति बनी। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ और वीरेंद्र पहल ने कहा कि हमारे द्वारा जारी किए गए पहचान पत्र को गलत बता रहे थे और अगर कोई हमारे पहचान पत्र का गलत प्रयोग करेगा तो उसपर कर्रवाई की जाएगी।

किसान पंचायत को लेकर पुलिस बल भी टोल प्लाजा पर तैनात किया गया था और इस पर एसीपी राहुल देव ने बताया कि किसानों के साथ टोल प्लाजा कर्माचरियों की बैठक थी इसलिए यहां पुलिस की तैनाती की गई थी दोनों पक्षों में सहमति बन गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static