किसानों का दावा, 26 जनवरी को दिल्ली शिफ्ट हो जाएगा 'हरियाणा-पंजाब'

punjabkesari.in Wednesday, Jan 13, 2021 - 08:00 PM (IST)

रोहतक (दीपक): तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। किसानों ने जहां 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालने का ऐलान किया है, वहीं अब किसानों ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है। किसानों ने ऐलान किया कि 26 जनवरी को दिल्ली में वह पशुओं के साथ एंट्री करेंगे। अब किसानों के साथ महिलाएं, बच्चे ,भेड़, बकरी, गाय, भैंस भी दिल्ली जाएंगे। किसानों के इस ऐलान के बाद अब सरकार की धड़कने तेज हो गई हैं।

PunjabKesari, haryana

किसान नेताओं ने कहा कि 26 जनवरी को पंजाब और हरियाणा के गांव खाली हो जाएंगे। क्योंकि हरियाणा और पंजाब से महिलाएं, बच्चे और किसान गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में घुसेंगे। यही नहीं अगर कृषि कानून वापस नहीं हुए तो प्रधानमंत्री को झंडा तक नहीं फहराने देंगे। वीरवार को रोहतक टोल पर आंदोलन कर रहे किसानों ने कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकने के बाद यह बात कही। 

उन्होंने कहा है कि आज कृषि कानून की प्रतियां फूंकी है, कल प्रधानमंत्री, हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला जलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर हाल में 26 जनवरी को दिल्ली में एंट्री होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static