अपनी मांगों को लेकर किसानों ने फतेहाबाद विधायक दुड़ाराम के घर का किया घेराव, MLA ने मांगा 15 दिन का समय

punjabkesari.in Thursday, Aug 31, 2023 - 04:07 PM (IST)

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद के लघु सचिवालय के बाहर पिछले कई दिनों से पक्का मोर्चा लगाकर बैठे किसानों के द्वारा बाढ़ के पानी से खराब हुई फसलों और मकान में आई दरार के मुआवजे की मांग को लेकर आज फतेहाबाद की विधायक दुडाराम के घर का घेरा किया गया। सैकड़ो की संख्या में किसान एकत्र होकर विधायक दुडाराम के घर के बाहर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। हालांकि पुलिस के द्वारा फोर्स तैनात कर दी गई थी और बैरीकेट्स लगा दिए गए। किसानों के द्वारा बाढ़ से पानी से खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग की गई और विधायक को मांग पत्र सौंपा गया। विधायक दुडाराम के द्वारा किसानों का मांग पत्र लिया गया और उन्हें आश्वासन दिया गया है कि मुख्यमंत्री के द्वारा खराबी के सर्वे के आदेश दे दिए गए हैं और जल्द किसानों को मुआवजा मिल जाएगा। 

PunjabKesari

किसान नेता रामकुमार बहाबलपुरिया और जरनैल सिंह मलवाला ने बताया कि आज सैकड़ों की संख्या में किसानों के द्वारा विधायक के घर का घेराव किया गया है और 20 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया है। जिसमें बाढ़ से खराब हुई फसलों के मुआवजा की मांग के साथ-साथ जो लोग बेघर हो चुके हैं उनके लिए मुआवजा भी मांगा गया है। जिन मकानों में दरारें आई है उसके लिए अलग से मुआवजा की मांग की गई है। इसके बाद विधायक ने आश्वासन दिया है कि 15 दिन के अंदर उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा और मुख्यमंत्री के द्वारा मुआवजा जारी करने के आदेश दे दिए गए हैं। फसलों के मुआवजा की मांग के साथ-साथ जो लोग बेघर हो चुके हैं उनके लिए मुआवजा भी मांगा गया है। जिन मकानों में दरारें आई हैं उसके लिए अलग से मुआवजा की मांग की गई है। इसके बाद विधायक ने आश्वासन दिया है कि 15 दिन के अंदर उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा।

PunjabKesari

वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए फतेहाबाद के विधायक दुड़ा राम ने कहा कि आज किसानों के द्वारा उन्हें मांग पत्र सौंपा गया है और मुख्यमंत्री के द्वारा पहले से ही बाढ़ के पानी से खराब हुई फसलों के मुआवजे के आदेश दे दिए गए हैं। खराबे का सर्वे किया जा रहा है और जल्द मुआवजा जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने विधानसभा में भी फतेहाबाद में बाढ़ से प्रभावित हुए क्षेत्र का मुद्दा उठाया था।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static