किसानों ने राज्यमंत्री कमलेश और विधायक लीलाराम के घर का किया घेराव, ट्रैक्टरों से हटाए बैरिकेड

punjabkesari.in Saturday, Jan 02, 2021 - 05:51 PM (IST)

कैथल (जोगेंद्र कुंडू): कृषि कानूनों के विरोध में लगातार दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों का यह आंदोलन भाजपा-जेजेपा नेताओं की नींदें हराम कर चुका है। जगह-जगह किसान भाजपा और जेजेपी नेताओं का विरोध कर रहे हैं। इसी के तहत अब किसानों ने कैथल में राज्यमंत्री कमलेश ढांडा और विधायक लीलाराम के घरों का घेराव किया। राज्य मंत्री कमलेश डांडा के घर के बाहर किसानों ने खूब बवाल काटा। पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड ट्रैक्टरों की मदद से तोड़ डाले और फिर घर के बाहर प्रदर्शन व नारेबाजी की। 

PunjabKesari, haryana

किसानों ने कहा कि कुछ दिन पहले विधायक लीलाराम गुर्जर ने किसानों को आतंकवादी तक कह डाला था। इस कारण किसानों में खूब रोष दिखाई दे रहा था। दिल्ली बॉर्डर पर किसान 1 महीने से भी ज्यादा समय से डटे हुए हैं, सरकार के साथ 7 बार किसानों की वार्ता हो चुकी है और अब अगली वार्ता 4 जनवरी को होनी है। जिसका किसानों को इंतजार है। हालांकि किसानों की कुछ मांगों पर सरकार ने विचार किया है, लेकिन किसान इसी बात पर अड़े हुए हैं कि तीनों कृषि कानून सरकार रद्द करे और उन्हें हटाए। 

PunjabKesari, haryana

कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा के किसानों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली बॉर्डर के साथ प्रदेश में जगह-जगह किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सहित कई सांसदों और विधायकों का किसान घेराव कर चुके हैं। किसानों ने कहा कि वह पीछे हटने वाले नहीं हैं, इस कानूनों को रद्द करवाकर ही मानेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static