संयुक्त किसान मोर्चा ने किया ऐलान, किसान आज देशभर में करेंगे धरना प्रदर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Oct 26, 2021 - 09:44 AM (IST)

सोनीपत (दीक्षित): संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया कि आंदोलन के 11 माह पूरे होने पर व लखीमपुर किसान हत्याकांड के विरोध में किसान मंगलवार को देशभर में धरने देंगे व प्रदर्शन करेंगे।  मोर्चा के प्रमुख डा. दर्शनपाल व अन्य किसान नेताओं ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच तहसील और जिला मुख्यालयों पर राष्ट्र व्यापी विरोध का आह्वान किया है। यह केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद से उसकी बर्खास्तगी की मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए भी किया जा रहा है। 

विरोध प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम जिलाधीशों व डी.सी. को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर का यह दावा गलत है कि भारत में अधिकांश किसान संगठन कॉर्पोरेट-समर्थक, किसान-विरोधी कानूनों का समर्थन करते हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने उन्हें इस बारे अपने सबूत पेश करने की चुनौती दी है जिससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि भारत में कुछ मु_ी भर संगठन ही इन किसान विरोधी कानूनों के समर्थन में हो सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static