यूक्रेन युद्ध में धकेले गए फतेहाबाद के युवक की मौत, शव लेने दिल्ली पहुंचा परिवार...8 महीने पहले जबरन किया था भर्ती

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 11:00 AM (IST)

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद जिले के गांव कुम्हारिया के दो युवकों को रूस की सेना में जबरन भर्ती कर यूक्रेन युद्ध में भेजे जाने के मामले में दुखद खबर सामने आई है। इनमें से एक युवक अंकित जांगड़ा की मौत हो गई है। अंकित का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंच गया है, जहां परिजन उसे लेने पहुंच गए हैं। शनिवार दोपहर बाद तक पार्थिव शरीर गांव कुम्हारिया लाया जाएगा।

मृतक अंकित जांगड़ा के बड़े भाई रघुवीर जांगड़ा ने बताया कि परिवार को शुक्रवार को ही सूचना मिल गई थी कि अंकित का पार्थिव शरीर भारत भेजा जा रहा है। इसके बाद परिवार शनिवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुआ। गांव पहुंचने के बाद दोपहर में अंकित का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

परिजनों ने बताया कि दोनों युवकों की वापसी के लिए परिवार लगातार प्रयास कर रहा था। इस संबंध में वे दिल्ली और चंडीगढ़ जाकर रूसी एंबेसी, विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय से मदद की गुहार लगा चुके थे। सिरसा सांसद कुमारी सैलजा और रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static