50 हजार रिश्वत लेते पकड़े गए सेल टैक्स विभाग के कर्मचारी ,फतेहाबाद में ACB की बड़ी कार्रवाई

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 06:01 PM (IST)

फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां सेल टैक्स विभाग के चपड़ासी और चालक को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। 

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार कर्मचारियों की पहचान विभाग के चालक धोलूराम और चपड़ासी सुशील के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि जींद जिले के धमतान साहिब निवासी स्क्रैप कारोबारी बिशनदत्त ने एसीबी टीम को शिकायत दी थी कि वह पुरानी बैटरियां खरीदने का भी काम करता है। स्क्रैप की बैटरियों के बिल नहीं होते हैं लेकिन सेल टैक्स के अधिकारी बिल के नाम पर परेशान करते है। चालान करने का डराकर घूस की डिमांड करते हैं। इसी कारण उससे पचास हजार की मांग कर रहे थे।

बिशनदत्त ने विभाग में कार्यरत ड्राइवर और चपरासी को हिसार रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास बुला लिया। जैसे ही दोनों को 50 हजार रुपये दिए तो टीम ने उन्हें दबोच लिया। फिलहाल टीम दोनों को पकड़कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

static