रिश्तों का कत्ल:  कलयुगी पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, एक साल तक देता रहा जान से मारने की धमकी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 05:00 PM (IST)

पानीपतः इसराना थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि पिता पिछले एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस बारे में किसी को बताने पर उसे जिंदा जलाकर मारने की धमकी देता था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि मेरे पिता शराब पीने का आदी हैं। वह घर पर कभी पिता जैसा व्यवहार नहीं करते। वह अपनी तीनों बेटियों को पराया समझते थे और उनके सामने ही अपनी मां को गालियां देते थे। आरोप है कि उनकी इन हरकतों और मारपीट से तंग आकर करीब आठ साल पहले मां तीनों बेटियों को लेकर इसराना थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने नाना के घर आकर रहने लगी। पीड़िता ने 12वीं कक्षा पास की है। युवती का कहना है कि उसका पिता यहां भी पहुंच गया और उनके साथ रहने लगा। वह नशे में धुत होकर आता और मां और बहनों को पीटता था। पिता ने उसे घर में अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static