Panchkula में तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी कानूनगो समेत चार पर एफआईआर दर्ज, जानें क्या है वजह
punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 12:24 PM (IST)
पंचकूला: पीजीएफ/पीएसीएल ग्रुप की अटैच संपत्ति की कथित अवैध रजिस्ट्री के मामले में हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रायपुररानी के तत्कालीन तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी और एक निजी व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और सरकारी प्रतिबंधों के बावजूद करोड़ों रुपये की जमीन की रजिस्ट्री करवाई गई।
एफआईआर में तत्कालीन तहसीलदार विक्रम सिंगला, कानूनगो दीपक कुमार, पटवारी नरेंद्र कुमार और पंजाब निवासी सुरमुख सिंह को नामजद किया गया है।जांच में सामने आया कि पीजीएफ/पीएसीएल ग्रुप की संपत्तियां निवेशकों के पैसे वापसी प्रक्रिया के चलते जांच एजेंसियों द्वारा अटैच की गई थीं। सुप्रीम कोर्ट ने इन संपत्तियों की खरीद-फरोख्त, ट्रांसफर और रजिस्ट्री पर रोक लगा रखी थी। इसके बावजूद आरोपियों ने कथित रूप से राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव कर जमीन को प्रतिबंध मुक्त दिखाया और रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर दी।
एसीबी के अनुसार रिकॉर्ड से बंदी
आदेश हटाने के लिए आवेदन लगाया गया था। बाद में जमीन को मुक्त दर्शाते हुए जनवरी 2026 में करीब 17.55 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री लगभग 4.20 करोड़ रुपये में कर दी गई। जांच एजेंसी का कहना है कि संबंधित अधिकारियों को पहले ही शिकायतों और चेतावनियों के जरिए मामले की जानकारी दी जा चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इंतकाल और रजिस्ट्री को मंजूरी दी। मामले की जांच इंस्पेक्टर अमित कुमार को सौंपी गई है। एसीबी अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। ब्यूरो