फाने जलाने पर पहली बार 5 किसानों पर FIR व 4 पर 25 हजार जुर्माना, इन 2 जिलों में सबसे ज्यादा जल रह अवशेष

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 09:37 AM (IST)

चंडीगढ़: रबी सीजन में पहली बार गोई के अवशेष (फाने) जलाने पर पांच किसानों पर एफआईआर और चार किसानों पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। इस कार्रवाई के बावजूद फाने जलाने के मामले रुक नहीं रहे। बुधवार को एक दिन में 376 मामले सामने आए। इस सीजन अभी तक कुल 1327 मामले चिह्नित किए जा चुके हैं।

कृषि विभाग के अनुसार विभिन्न जिलों में हरसेक की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर फरीदाबाद और पलवल में 2 2 किसानों और सिरसा में 1 किसान पर एफआईआर कराई गई है। फरीदाबाद में 2 मामलों में कुल 10 हजार, पलवल में एक मामले में 5000 रुपये और सिरसा में एक मामले में 10 हजार रुपये सहित कुल 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।  

बुधवार की जींद में सर्वाधिक 121, कैथल में 55, करनाल में 47, रोहतक में 29 पानीपत व हिसार 26-26, फरीदाबाद 25, अंबाला व सिरसा में 11-11 मामले सामने आए हैं।1 अप्रैल से 29 अप्रैल तक चिह्नित मामलों को बात करें तो जींद में सर्वाधिक 207, रोहतक में 196, झज्जर में 156, करनाल में 111, सोनीपत में 109 मामले अभी तक चिह्नित किए गए हैं। कैथल में 107, हिसार में 68, पानीपत में 85, फतेहाबाद में 54 मामले अभी तक सामने आ चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static