हरियाणा के पूर्व मंत्री के घर आग लगी, AC में शॉर्ट सर्किट से हुआ धमाका...पड़ोसियों ने बचाई मां और पत्नी की जान

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 09:03 PM (IST)

हिसार(विनोद): राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता तके आवास पर उस समय हड़कंप मच गया जब उनके घर में अचानक भीषण आग लग गई। प्राथमिक जांच के अनुसार, आग लगने का कारण एयर कंडीशनर (AC) में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत यह रही कि समय रहते पड़ोसियों ने सूझबूझ दिखाई और घर में फंसी पूर्व मंत्री की मां और पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब पूर्व मंत्री घर पर मौजूद नहीं थे। घर के एक कमरे में चल रहे एसी में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद एक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते लपटों ने पूरे कमरों को अपनी चपेट में ले लिया। घर से धुएं का गुबार और आग की लपटें उठती देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जिस समय आग लगी, पूर्व मंत्री की पत्नी और बुजुर्ग मां घर के अंदर ही फंसी रह गईं। आग और धुएं के कारण उन्हें बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा था। चीख-पुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे। अपनी जान जोखिम में डालकर पड़ोसी घर के अंदर घुसे और दोनों महिलाओं को सूझबूझ के साथ सुरक्षित बाहर निकाला।

 
घटना की सूचना तुरंत दमकद विभाग (Fire Department) और स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़े मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक घर में रखा काफी कीमती सामान, दस्तावेज और फर्नीचर जलकर राख हो चुके थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि शॉर्ट सर्किट की मुख्य वजह क्या रही।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static