भैंस के तबेले में लगी आग, चंद मिनटों में तबेला जलकर हुआ खाक(VIDEO)

punjabkesari.in Monday, Jan 17, 2022 - 01:18 PM (IST)

यमुनानगर सुमित) : यमुनानगर में छछरौली एरिया के गांव बनकट में भैंस के तबेले में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि चंद मिनटों में तबेला जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार किसी  अज्ञात शरारती तत्व पर इसका शक जताया जा रहा है। वहीं आग बुझाते समय तबेले का मालिक और एक भैंस आग में झुलस गई है। इस घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठे हो गए थे।

ग्रामीणों ने प्रशासन से गरीब पशुपालक की आर्थिक मदद कि गुहार लगाई है। बनकट निवासी सुखदेव ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है और उसने एक भैंस भी रखी हुई है। बीती रात को अज्ञात कारणों से पशुओं के तबेले में आग लग गई, जिस समय में आग लगी वह भी अंदर ही चारपाई पर लेटा हुआ था। जब आग पूरी तरह से भड़क गई तो उसको आग लगने का आभास हुआ और इस दौरान अफरा-तफरी में वह भैंस का रस्सा खोलने की कोशिश करता रहा। लेकिन इस दौरान भैंस और वह आग में बुरी तरह से झुलस गए। उसने बताया कि वह भैंस का दूध बेचकर अपने  घर का गुजारा करता था। इस हादसे से उसका परिवार पूरी तरह से टूट चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग तोड़ी गई है की है कि पीड़ित मजदूर की आर्थिक मदद की जाए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static