महम MLA के कार्यालय पर फायरिंग का मामला: छोटा सैमाणिया गैंग का बदमाश मुठभेड़ के बाद काबू

punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2026 - 08:55 AM (IST)

रोहतक : महम में विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में सीआईए टीम ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को काबू कर बड़ी सफलता हासिल की है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे ईलाज के पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

बता दें कि सीआईए की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लाखनमाजरा से खरकड़ा रोड पर राजा वाली गोहर एक युवक को देखा और उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे सीआईए इंचार्ज कुलदीप की टीम ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई और एक गोली आरोपी के पैर में मारी, जिस कारण आरोपी घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आरोपी की पहचान अमन के रूप में हुई, जो गैंगस्टर सुमित उर्फ छोटा सैमाणिया का गुर्गा बताया जा रहा है। 


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static