2017 में पुलिस विभाग में हुए थे भर्ती, अब संदिग्ध हालात में डायल 112 पर तैनात SPO ने उठाया खौफनाक कदम; जानिए पूरा मामला

punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2026 - 12:01 PM (IST)

रोहतक : गांव अटायल निवासी हरियाणा पुलिस के विशेष पुलिस अधिकारी (एस.पी.ओ.) राकेश (46) ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सांपला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के अनुसार गांव अटायल निवासी राकेश पुत्र राजेंद्र वर्ष 2017 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। अलग-अलग थानों में सेवाएं देने के बाद वर्ष 2023 से वह आई.एम.टी. थाने में एस.पी.ओ. के पद पर तैनात था। उसकी ड्यूटी आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ई.आर.वी.) यानी डायल 112 की गाड़ी पर लगी हुई थी। घटना के समय राकेश घर में अकेला था। शाम को परिजन वापस लौटे तो उसे चौबारे में फंदे से लटका पाया। राकेश अपने परिवार के साथ गांव में ही रहता था। परिवार में उसकी पत्नी, मां, एक बेटा और एक बेटी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static