10 दिन पहले ही जेल से बाहर आए युवक पर फायरिंग, बाइक सवार हमलावरों ने भाभी पर भी चलाई गंडासी

punjabkesari.in Saturday, Oct 21, 2023 - 12:01 PM (IST)

चरखी दादरी (पुनीत) : हत्या मामले में जमानत पर आए गांव हुई निवासी युवक व उसकी भाभी पर बाइक सवारों ने जानलेवा हमला कर दिया। बाइक सवार तीन हमलावरों ने हुई निवासी महेश के पैर में गोली मारी गई जबकि उसकी भाभी रोशनी के हाथ पर गंडासी से वार किया। उन्हें उपचार के लिए भिवानी सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने तीन नामजद सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक हुई निवासी महेश शुक्रवार शाम अपनी भाभी रोशनी को लेकर बाइक पर बाढड़ा से अपने घर आ रहा था। गांव हुई के समीप बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने महेश पर फायरिंग कर दी और गोली उसके पैर में लगी। इसके बाद हमलावरों ने रोशनी पर गंडासी से हमला किया। बचाव करते समय गंडासी रोशनी के हाथ में लगी और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गई। उसके बाद तीनों हमलावर बाइक पर बैठकर भाग गए। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने घायल महिला व युवक को संभाला। उन्हें उपचार के लिए भिवानी सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
 

करीब 10 दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था महेश 

बताया जा रहा है कि महेश के खिलाफ वर्ष 2022 में बाढड़ा थाने में हत्या का केस दर्ज हुआ था। उसमें बाढड़ा पंचायत समिति सदस्य राधा के पति एवं काकड़ौली हुक्मी निवासी विकास उर्फ पड्डुवा को घेरकर फायरिंग की गई थी। इस मामले में महेश करीब 10 दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। जांच अधिकारी एएसआई जगजीत सिंह ने बताया कि मौके से स्कूटी के अलावा गोली का खाली खोल व खून के सैंपल जांच के लिए लिए हैं। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static