Haryana Breaking: कुरुक्षेत्र में महायज्ञ दौरान फायरिंग, भड़के ब्राह्मणों का सड़क पर हंगामा
punjabkesari.in Saturday, Mar 22, 2025 - 11:26 AM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। 1008 कुंडीय महायज्ञ के दौरान गोलियां चली। खबर आ रही है कि चार ब्राह्मणों पर फायरिंग की खबर है। अज्ञात लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। गोली लगने से एक शख्स घायल हुआ है। फायरिंग के दौरान घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। गुस्साए ब्राह्मणों ने हिसार सहारनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया है। वहीं बेकाबू भीड़ को रोकने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
गोली लगने से घायल शख्स ने बताया कि एक कमांडो ने उस पर गोली चला दी, जब वह बासी खाना परोसने बाबत बात कर रहा था। गोली उसकी कमर व जांघ में लगी है। डीएसपी ने बताया कि महायज्ञ में दो पक्षों में आपस में कहासुनी हो गई। फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया है।
घटना से गुस्साए ब्राह्मणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्राह्मणों का आरोप है कि उनको बासी खाना दिया जा रहा था लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वहीं गुस्साए ब्राह्मणों पथराव भी किया तथा सड़क किनारे लगे बैनर व पोस्टर भी फाड़ दिए। ब्राह्मण हंगामा करते हुए सड़क पर आ गए जिसके बाद जमकर उत्पाद मचाया। ब्राह्मणों ने पार्क के सामने सड़क पर बवाल मचाते हुए यज्ञशाला का द्वार भी तोड़ दिया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)