पहले कैब बुक की फिर किया था बड़ा कांड, पुलिस जांच में हुआ खुलासा, जानें क्या है पूरा मामला
punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 06:02 PM (IST)
करनाल : करनाल में 3 दिन पहले दिल्ली के रहने वाले 22 वर्षीय शाहरुख नाम के युवक की हत्या मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। इस मामले में पुलिस ने अब हत्या करने वाले 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेशकर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया था।
डीएसपी राजीव कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया 23 फरवरी को शाहरुख नाम के युवक की हत्या दो युवकों द्वारा की गई थी। मृतक के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक युवक प्रवीण उर्फ पिन्ना जो कैमला घरौंडा का रहने वाला है, उसे शिमला से देर रात गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान एक और युवक जिसका नाम जतिन है उसे गिरफ्तार किया गया है, जो गोहाना का रहने वाला है।
डीएसपी राजीव ने आगे बताया इस हत्या के मामले में दोनों की मिलीभगत सामने आई है। इन्हीं दोनों ने दिल्ली-जहांगीरपुरी से शाहरुख की कैब को बुक किया था, जिसके बाद दोनों ने शाहरुख की हत्या कर दी और उसकी डेडबॉडी को जानी गांव नहर के पास फैंक दिया था। उसके बाद दोनों आरोपी टैक्सी लेकर फरार हो गए थे। शुरुआती जांच में पाया गया है लूटपाट के इरादे से इस हत्या को अंजाम दिया गया है।
डीएसपी ने बताया कि फिलहाल अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में आगामी दिनों में पूछताछ के दौरान क्या कुछ निकाल कर आएगा ये आने वाले दिनों में ही पता चलेगा। लेकिन जिस तरह से इस हत्या में एक छात्र शामिल है वो अपने आप में एक सवालिया निशान जरूर है। पूरी कहानी के पीछे क्या कुछ मकसद है यह जांच के बाद पुलिस इसका खुलासा पुलिस करेगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)