गैस की कालाबाजारी को लेकर CM के आदेश के बाद जागा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, 3 जगह पर छापे मार घरेलू सिलेंडर किए बरामद
punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 12:57 PM (IST)
फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : एलपीजी गैस की कमी के चलते जहां पूरा देश लाइनों में लगा है। वहां फतेहाबाद में भी लोगों को बुकिंग करवाने के बाद भी गैस सिलेंडर मुश्किल से मिल पा रहे हैं। लेकिन फतेहाबाद में घरेलू गैस का इस्तेमाल कमर्शियल में धड़ल्ले से हो रहा है। इसको लेकर आज फतेहाबाद का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग नींद से जगा और उसने कई जगहों पर छापेमारी की।
इस दौरान फतेहाबाद के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने शहर के बस स्टैंड से मिष्ठान भंडार और चाय की दुकान से दो घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किया। जिन का इस्तेमाल कमर्शियल के तौर पर किया जा रहा था। वही फतेहाबाद के बीघड रोड पर स्थित एक नमकीन भंडार पर भी चेकिंग के दौरान घरेलू गैस का इस्तेमाल कमर्शियल में किया जा रहा था। इसके बाद तीन गैस सिलेंडरों को खाता एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने जप्त कर लिया है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा आज चेकिंग अभियान चलाया गया है और तीन घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए हैं जिनका इस्तेमाल कमर्शियल में किया जा रहा था। गौरतलब है कि फतेहाबाद की बात की जाए तो लगातार घरेलू गैस का इस्तेमाल कमर्शियल में होता नजर आ रहा है। रेहडी संचालक बिना किसी रोक-टोक से घरेलू सिलेंडर ला रहे हैं और उसका इस्तेमाल कर रहे हैं। जबकि आम जनता दिक्कत का सामना कर रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)