Haryana : टैक्स नहीं भरा तो सरकारी विभाग भी नहीं बचेंगे...वन विभाग कार्यालय पर निगम ने जड़ा ताला, कर्मचारियों को निकाला बाहर

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2026 - 04:49 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला शहर में नगर निगम ने टैक्स बकायादारों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। खास बात यह है कि निगम की कार्रवाई से सरकारी विभाग भी अछूते नहीं हैं। इसी कड़ी में निगम की टीम ने वन विभाग के कार्यालय पर कार्रवाई करते हुए पहले कर्मचारियों को दफ्तर से बाहर निकाला और इसके बाद कार्यालय को सील कर दिया। 

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक वन विभाग की ओर से लंबे समय से टैक्स का भुगतान नहीं किया गया था। विभाग पर करीब 45 लाख रुपये का टैक्स बकाया बताया जा रहा है। निगम का कहना है कि बकाया टैक्स को लेकर वन विभाग को कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन निर्धारित समय में कोई जवाब नहीं मिला। 

इसके बाद नगर निगम ने सख्त कदम उठाते हुए कार्यालय को सील करने की कार्रवाई की। नगर निगम की इस कार्रवाई से साफ है कि अब टैक्स वसूली के मामले में सरकारी विभागों को भी राहत देने के मूड में निगम नहीं है। निगम की ओर से बकायादारों पर कार्रवाई का सिलसिला आगे भी जारी रहने की बात कही जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static