सावधान! जब पूर्व DGP भी नहीं सुरक्षित, तो आपका व्हाट्सएप कितना सेफ? पार्सल के नाम पर हुई बड़ी डिजिटल सेंधमारी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 02:05 PM (IST)

पंचकूला: साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने हरियाणा पूर्व डीजीपी निर्मल सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर उनके परिचितों से पैसे मांग लिए। मामले की शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना सेक्टर-20 पंचकूला पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार 9 मार्च को शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच शिकायतकर्ता के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि उनके नाम से एक पार्सल आया हुआ है और उसे रिसीव करने के लिए दिए गए नंबर पर कॉल कर जानकारी लेनी होगी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने बताए गए नंबर पर संपर्क किया।

  आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने चालाकी से व्हाट्स एप का ओटीपी हासिल कर लिया और शिकायतकर्ता का व्हाट्स एप अकाउंट अपने मोबाइल में लॉगइन कर लिया। अकाउंट अपने कब्जे में लेने के बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता के सभी परिचितों और संपर्कों को व्हाट्सएप संदेश भेजकर पैसों की मांग शुरू कर दी। मैसेज में लोगों से गूगल पे या फोन पे के माध्यम से एक मोबाइल नंबर पर पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा गया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static