''5 करोड़ दो, वरना अगली गोली तुम्हारे नाम की होगी''... नाइट क्लब संचालकों को गैंगस्टरों की धमकी

punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2026 - 11:22 AM (IST)

पंचकूला (उमंग) : पंचकूला में नाइट क्लब संचालकों को गैंगस्टरों की ओर से धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने वॉयस नोट भेजकर क्लब संचालकों से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की है। 

धमकी में कहा गया है कि यदि रकम नहीं दी गई तो अगली गोली उनके नाम की होगी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और संबंधित क्लबों के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा धमकी देने वालों की पहचान करने के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पंचकूला में पिछले कुछ समय से क्लब संचालकों को निशाना बनाकर रंगदारी मांगने और फायरिंग की घटनाएं सामने आती रही हैं।  हाल के महीनों में कई क्लबों पर गैंगस्टरों की ओर से हमले और धमकियां दी गई हैं, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी देने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और क्लब संचालकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न जांच एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static