दवा कंपनी के पूर्व एचआर मैनेजर ने किया कंपनी में करोड़ों का गबन, गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 09:30 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): आर्थिक अपराध शाखा ने एक बड़ी दवा कंपनी के पूर्व एचआर मैनेजर को गिरफ्तार किया। आरोपी पर कंपनी के डेटा में हेराफेरी कर और फर्जी बिल बनाकर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। आई बी फार्मा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि ने अक्तूबर 2025 लिखित शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि कंपनी के बिलिंग और परचेज विभाग में कार्यरत मैनेजर और कर्मचारी मिलकर कंपनी के साथ धोखाधड़ी कर रहे है। आरोपी फर्जी बिल तैयार करते थे, स्टॉक के रिकॉर्ड में हेराफेरी कर कंपनी का माल चोरी-छिपे रिटेल मार्केट में बेचकर पैसा वसूल रहे है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा-एक को सौंपी गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पांच मई 2026 को फरीदाबाद से एक आरोपी को दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान 39 वर्षीय संतोष गिरी निवासी ताजपुर बदरपुर दिल्ली के रूप में हुई। संतोष वर्ष 2016 से 2024 तक इस कंपनी में एचआर मैनेजर के पद पर तैनात था।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गिरोह बनाया था। वे कंप्यूटर डेटा में फर्जी एंट्री करते थे ताकि स्टॉक की कमी का पता न चले। इस तरह उन्होंने करीब 1.5 करोड़ रुपये की राशि का गबन किया। शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-29 थाने मं मामला दर्ज किया था। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। गबन की गई राशि की रिकवरी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static