प्रवासियों पर हुए लाठीचार्ज की पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने की निंदा, कहा- सरकार हर मोर्चे पर विफल

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2020 - 06:01 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि प्रवासी मज़दूरों को अपने गंतव्य स्थानों तक ना पहुंचाना सरकार की नाकामयाबी है। उन्हाेंने कहा कि कोरोना महामारी की इस संकट की घड़ी में प्रदेश में सरकार कही नजर नहीं आ रही है। वहीं अराेड़ा ने पुलिस द्वारा कलानौर बॉर्डर पर प्रवासियाें पर बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज करने की निंदा की।

मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा यमुनानगर पहुंचे। उन्हाेंने नई अनाज मंडी यमुनानगर में मंडी आढ़ती एसोसीऐशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट जगबीर सिंह के कार्यालय में प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ रादौर से कांग्रेस के विधायक बिशन सिंह सैनी और साढ़ौरा से विधायक रेणु बाला भी उपस्तिथ रही। 

इस दाैरान अशाेक अराेड़ा ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेस नजर आ रही है। किसानों को अभी तक बकाया गेंहू का भुगतान नहीं हुआ है। धान की फसल पर बुआई की रोक लगाना एक तुगलकी फरमान है। जल संरक्षण में आज दादूपुर-नलवी नहर अगर सरकार बंद ना करती तो आज यह नहर उपयोगी होती। कांग्रेस ने 400 करोड़ रुपये की लागत से इसे बनाया था। लेकिन सरकार द्वारा इसे बंद करवाना एक गलत फैसला था।

उन्हाेंने कहा कि लॉकडाउन में सरकार पुलिस चालान के नाम पर करोड़ों रूपये कमा रही हैं। एक और आम नागरिक अपनी रोजी रोटी खो चुका हैं और परेशान है। वहीं दूसरी और सरकार चालान कर उन लोगों पर से आर्थिक दंड के नाम पर लूट कर अपनी जेब भर रही है। अराेड़ा ने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां पर प्रवासी मज़दूरों का पूरा ख्याल रखा जा रहा हैं।

हरियाणा में भाजपा सरकार पंजाब से बसों के द्वारा भेजें जा रहें प्रवासी मजदूरों को अंबाला और यमुनानगर बाॅर्डर से आगे नहीं भेज रही और उनको पंजाब ही वापिस भेज रही है। उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की नेता प्रियंका गाँधी वाड्रा द्वारा 1000 बसों का इंतजाम राजस्थान बॉर्डर पर किया गया। ताकि उत्तर प्रदेश से प्रवासी मज़दूरों को उनके घरों तक पहुंचाया जा सके। लेकिन योगी सरकार उस पर भी राजनीति कर रही है। ना तो अपने आप उन प्रवासी मज़दूरों को भेजने का काम कर रही हैं और ना ही उनके रहने का सही इंतजाम कर रही।

इसके साथ उन्हाेंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 20 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज केवल एक कागजी गुणा भाग हैं। इसका ना तो किसानों को, ना गरीब मज़दूरों को और ना ही छोटें व्यापारियों को कोई लाभ मिलेगा। उन्हाेंने कहा कि संकट की इस घड़ी में कांग्रेस देश के साथ खड़ी है।

Edited By

vinod kumar

Related News

कांग्रेस ने पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा पर किया भरोसा, थानेसर से दी टिकट

कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज, BJP से टिकट ना मिलने पर नाराज

OBC मोर्चा के बाद BJP किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी हुए Congress में शामिल, टिकट बंटवारे के बाद सैंकड़ों नेता छोड़ चुके हैं पार्टी

टिकट कटने पर कर्णदेव ने CM सैनी से नहीं मिलाया हाथ, इग्नोर कर चलते बने पूर्व मंत्री कंबोज

पूर्व गृह मंत्री विज ने भरा नामांकन, बोले- अंबाला की जनता मुझे 7वीं बार चुनाल जीताने के लिए तैयार

हरियाणा में पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा को टिकट कटने का खतरा, बुलाई कार्यकर्ता मीटिंग

पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान का दादरी में जोरदार विरोध, ग्रामीणों ने गांव में नहीं दी एंट्री...लौटे वापिस (VIDEO)

डबवाली में जेजेपी को बड़ी सफलता, जनता अधिकार मोर्चा का दिग्विजय चौटाला को समर्थन

महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए, 2 लाख सरकारी नौकरियां...BJP के हरियाणा चुनाव संकल्प पत्र में 20 वादे

रुठों को मनाने में BJP कामयाब, कार्यवाहक CM सैनी पहुंचे पूर्व मंत्री कविता जैन के घर, राजीव आज वापस लेंगे नामांकन