राहुल के समर्थन में आए पूर्व मंत्री हरमोहिंदर सिंह चट्ठा, बोले - मर्द है, वो लड़ेगा
punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2023 - 04:29 PM (IST)

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय) : लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद जहाँ देशभर में कांग्रेस इसका विरोध कर रही है तो वहीं हरियाणा के पूर्व मंत्री व पूर्व विधानसभा स्पीकर हरमोहिंदर सिंह चट्ठा राहुल गांधी के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि वो शेर हैं। जहाँ तक कांग्रेस को झटका लगने की बात है झटका तो उसे लगता है जो नामर्द होता है। राहुल गांधी तो मर्द है और वो लड़ेगा। आज देश का लोकतंत्र खतरे में है और जरूरत है कि देश को बचाया जाए। अगर ऐसे ही चलता रहा तो देश पूरी तरह खत्म हो जाएगा। विरोध की भावना के साथ राजनीति की जा रही है। कांग्रेस हमेशा सच के साथ चली है और हम एक जुट हैं। फर्क तो पड़ता है लेकिन राहुल गांधी जिसकी उंगली पकड़ कर चलेगा वो आगे तक जाएगा।
बता दें कि 23 मार्च को सूरत कोर्ट ने मानहानि केस में दो साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद आज लोकसभा सचिवालय ने राहुल की सदस्यता रद्द कर दी है। राहुल गांधी वर्तमान में केरल के वायनाड से सांसद थे। राहुल की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं में काफी रोष देखने को मिल रहा है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
सड़क से रहड़ी हटाने की कहने पर पुलिस अधिकारी को खानी पड़ी गालियां, युवती ने झूठे केस में फंसाने की धमकी

Holy dip in Pushkar Sarovar: पुष्कर सरोवर में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी

Recommended News

Nirjala Ekadashi: आज इस तरह की गई पूजा दिलाएगी जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति, पढ़ें कथा

Nirjala Ekadashi: आज प्राप्त होगा साल भर की एकादशियों का पुण्य, पढ़ें पूरी जानकारी

Etawah News: जब पानी के बीचों-बीच फंसी रोजवेज बस में सवार यात्रियों की जान.....

Nawada News: ट्रैक्टर और कंटेनर की टक्कर में दो लोगों दर्दनाक मौत, कई अन्य घायल