पूर्व विधायक बलराज सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, बोले-पीड़ितों को जल्द मुआवजा दे सरकार

punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2023 - 05:21 PM (IST)

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): पूर्व विधायक और कांग्रेस के नेता बलवान सिंह दौलत ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों को तुरंत मुआवजा देने के लिए सरकार से मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा नहीं है, बल्कि मौजूदा सरकार द्वारा निर्मित आपदा है।

बता दें कि आज बलवान सिंह दौलतपुरिया ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर समय रहते सरकार उचित व व्यापक प्रबंध करती तो आज फतेहाबाद को बाढ़ की चपेट सहन नहीं करनी पड़ती। उन्होंने कहा कि जाखल में शकरपुरा बांध पर तटबंध कमजोर होने पर तीन दिन पहले ही वहां के लोगों ने सरकार व प्रशासन को सूचित कर दिया था कि यह तटबंध कमजोर हो रहा है, इसे मजबूत किया जाए। इसके बावजूद भी प्रशासन ने सरकार के दबाव में इस तटबंध को मजबूत करना तो दूर वहां के हालात का निरीक्षण तक नहीं किया।

पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया कहा कि सरकार के पास व्यवस्था के नाम पर कुछ भी नहीं है। बाढ़ ग्रस्त इलाकों में जाकर सरकार व प्रशासन के लोग सरपंचों व ग्रामीणों पर जाकर बांध बनाने का दबाव बना रहे हैं। सरकार व प्रशासन लोगों को दिखाने के लिए गाड़ियों में दौड़े दौड़े फिर रहे हैं और सरकारी डीजल फूंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ के 1988 व 1993 में भी फतेहाबाद जिले में बाढ़ आई थी, लेकिन इस समय की अनुभवी सरकारों बाढ़ को नेच्युरल फ्लो की तरफ मोड़ को फतेहाबाद को डूबने से बचाया था। मौजूदा सरकार को पिछली बाढ़ आपदा के अनुभवी लोगों से सलाह लेकर काम करना चाहिए था।

            (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static