विधायक से हाथापाई पर राज्यपाल से मिलेगा कांग्रेस डेलिगेशन, उदयभान बोले- ये लोकतंत्र की हत्या
punjabkesari.in Saturday, May 24, 2025 - 09:12 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़) : थानेसर में कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा के साथ हुई हाथापाई पर हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि कुरुक्षेत्र में लोकतंत्र की हत्या की गई है। इसके लिए कांग्रेस का डेलिगेशन जल्द ही हरियाणा के राज्यपाल से मिलेगा। उन्होनें कहा कि नगर परिषद में मीटिंग कवर करने से रोका गया मीडिया को इससे साफ जाहिर होता है मीडिया का गला भी घोंटा गया।
शनिवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि वरिष्ठ नेता के साथ की गई हाथापाई से कांग्रेस गंभीर है। प्रशासन को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अशोक अरोड़ा 5 बार के विधायक, पूर्व मंत्री और हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर रहे हैं। उनके साथ असामाजिक तत्वों द्वारा इस तरह से हाथापाई सहन नहीं की जा सकती।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)