प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व MLA नीरज शर्मा ने सैनी सरकार को घेरा, रंगदारी और गैंगस्टरों के आतंक पर उठाए सवाल

punjabkesari.in Saturday, Sep 05, 2026 - 03:14 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : हरियाणा की कानून व्यवस्था को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। NIT फरीदाबाद के पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने प्रदेश सरकार पर अपराध और रंगदारी के मुद्दे पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। 

हरियाणा में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते रंगदारी के मामलों को लेकर NIT फरीदाबाद के पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तीखा हमला बोला है। नीरज शर्मा का आरोप है कि प्रदेश में अपराधियों और गैंगस्टरों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं और आम जनता के बीच डर का माहौल बना हुआ है। 

पूर्व विधायक ने विधानसभा के अतारांकित प्रश्न संख्या 85 और RTI से सामने आई जानकारी का हवाला देते हुए सरकार से कानून व्यवस्था पर जवाब मांगा है। उनका दावा है कि धमकियां मिलने वाले लोगों की सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं, जबकि थानों और चौकियों में पुलिस बल की कमी बनी हुई है।

नीरज शर्मा ने सरकार से मांग की है कि रंगदारी और गैंगस्टर के आतंक पर सख्त कार्रवाई की जाए और आम जनता, व्यापारियों तथा उद्योगपतियों को भयमुक्त माहौल उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब पुलिस बल का एक बड़ा हिस्सा सुरक्षा ड्यूटी में लगा है, तो थानों और चौकियों में आम जनता की सुरक्षा और शिकायतों के लिए पर्याप्त पुलिस बल कैसे उपलब्ध होगा पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि रंगदारी और गैंगस्टरों के डर के कारण प्रदेश में व्यापार और निवेश का माहौल भी प्रभावित हो रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static