पूर्व विधायक ने मौजूदा विधायक की कार्यशैली उठाए सवाल

punjabkesari.in Sunday, Nov 15, 2020 - 03:48 PM (IST)

फरीदाबाद (ब्यूरो): पृथला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा ने विधायक नयनपाल रावत की कार्यशैली पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि विधायक ने गांव जुन्हेड़ा में दो करोड़ की लागत से जिस ब्राह्मण चौपाल व बारात घर का उद्घाटन किया है, उसे तीन साल पहले ही मुख्यमंत्री से उन्होंने मंजूरी दिलाकर इसका कार्य शुरू करवाया था इसलिए वह विकास कार्यो का झूठा श्रेय न लेकर अपने प्रयासों से क्षेत्र का विकास करवाएं। 

यहां जारी प्रेस बयान में टेकचंद शर्मा ने कहा कि इससे पहले भी विधायक नयनपाल रावत ने गांव फतेहपुर बिल्लौच में उनके विकास कार्य का पत्थर हटाकर अपना पत्थर लगाकर उद्घाटन कर झूठी वाहवाही लूटी थी, जो कि उनकी औछी राजनीति को दर्शाता है। 

उन्होंने विधायक रावत को नसीहत देते हुए कहा कि अगर वह क्षेत्र के विकास करवाने के लिए इतने ही गंभीर है तो वह सरकार से विकास कार्यो के लिए ग्रांट लाए, फिर उनका शिलान्यास व उद्घाटन करें न कि उनके द्वारा स पन्न विकास कार्यो का झूठा श्रेय ले।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Related News

static