पूर्व सरपंच विवादः मासूम ने सोशल मीडिया पर दिया जवाब, बोले- किसी एक आदमी के कहने से नहीं चलती पंचायत
punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 08:54 AM (IST)
डेस्क: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पूर्व की सरपंच से हुए विवाद के पांच दिन बाद सोशल मीडिया पर आए। मासूम शर्मा ने कहा कि वह सरपंच नहीं, वह पूर्व सरपंच राजेंद्र रिश्तेदार हैं। मासूम ने कहा कि मंत्री, एमएलए वाली जो बात कही थी, उस पर मैं आज भी अडिग हूं। स्टेज एक कलाकार की होती है। मैं बोलूं मुझे विधानसभा में बैठने दो, कौन बैठने देगा मुझे बिना चुने हुए। कोई सरपंच अगर अपने गांव का कोई फैसला कर रहा है, उस फैसले को क्या मैं कह सकता हूं कि फैसला सरपंच नहीं मैं करूंगा। हर आदमी की एक गरिमा होती है। वह स्टेज कलाकारों की थी।
मैं उन्हें जानता नहीं था। 25 साल पहले हमने हमारी बहन की शादी जींद शहर में ही की थी। मैं गांवों में ज्यादा लोगों से परिचित नहीं हूं। बस मैंने इतना कहा था कि स्टेज से नीचे उतरकर आप प्रोग्राम देखो। उस समय मंच पर 20 से 25 लोग थे। मैंने कहा कि मेरे को मेरे साजिंदे नहीं दिख रहे। तभी स्टेज के नीचे से किसी से आवाज लगाई की सरपंच नहीं उतरेगा। इसी वजह से वहां क्लैश हुआ। इसके बाद मैंने वो 70 सरपंच वाली बात बोली। वह हरियाणवी लिहाज से बोली थी। अगर किसी प्रतिनिधि को मेरी इस बात का बुरा लगा हो तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं। मैंने जो बोला है, वह तकिया कलाम जैसे यूज होता है, उस तरीके से कहा है।