रोहतक में क्रूरता की हदें पार! घरेलू झगड़े का गुस्सा मासूम पर उतारा, बच्ची पर बरसाए थप्पड़... फिर सड़क पर पटका
punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 03:51 PM (IST)
रोहतक : हरियाणा के रोहतक की संजय कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। घरेलू झगड़े के दौरान गुस्साए एक आदमी ने पहले सड़क पर खड़ी मासूम बच्ची को थप्पड़ मारे, फिर उसे उठाकर सड़क पर फेंक दिया।
इस घटना में बच्ची घायल हो गई और उसे तुरंत एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया गया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी बच्ची के साथ मारपीट कर रहा है और फिर उसे सड़क पर फेंक रहा है। घटना के बाद एक महिला बच्ची को हॉस्पिटल ले जाती हुई दिख रही है।