Fatehabad: नहर में गिरने से पूर्व-सरपंच के इकलौते बेटे की मौत, पानी पीने के दौरान फिसला पैर

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 10:08 AM (IST)

रतिया : रतिया उपमंडल के गांव बाहम्मणवाला में गांव के पूर्व सरपंच के इकलौते बेटे की छोटी नहर (राजवाहा) में पांव फिसलने से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। उपरोक्त मौत की सूचना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। घटना की सूचना मिलने पर बाहम्मणवाला पुलिस चौकी के इंचार्ज दलबीर सिंह व उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक गुरदास सिंह पुत्र जरनैल सिंह का शव कब्जे में लेने के बाद चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पिता ने पुलिस को बयान देते हुए कहा कि गुरदास सिंह गेहूं की कटाई के लिए कंबाइन का पता करने दूसरे गांव में गया था।

उन्होंने बताया कि जब वह गांव नंगल और हाकमवाला के बीच अपने खेत में पानी पीने के लिए एक छोटी नहर के पास गया तो अचानक उसका पैर फिसल गया और नहर पक्की होने के साथ पानी होने के कारण वह संभल नहीं पाया और डूबने से उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि जब वहां से गांव की कुछ महिलाएं गुजर रही थी तो उन्होंने ही गुरदास सिंह को नहर में बेहोशी की हालत में देखा था और उन्होंने शोर मचाते हुए आस-पास के लोगों को सूचना दी थी। उपरोक्त सूचना के बाद ही परिवार के लोगों के अलावा नजदीक चौकी की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत ही ग्रामीणों के सहयोग से गुरदास को नहर के पानी से निकालने के बाद रतिया के सरकारी अस्पताल में लाया गया।

हालांकि अस्पताल के चिकित्सकों ने अपने स्तर पर उपरोक्त युवक को बचाने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन प्रयास विफल होने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेने के बाद शनिवार को उसके पिता के बयानों पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static