त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – इनसे जनता का विश्वास उठ चुका है

punjabkesari.in Sunday, Mar 12, 2023 - 04:24 PM (IST)

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय) : त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री, बीजेपी  हरियाणा प्रभारी व मौजूदा राज्यसभा सांसद विप्लव देव आज यमुनानगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर निशाना साधा। हुड्डा की आखरी पारी के बयान पर उन्होंने कहा कि ऐसा बिहार में नीतीश कुमार ने भी कहा था लेकिन सबने देखा उन्होंने क्या किया। ये लोग ऐसे बोल कर जनता को गुमराह करना चाहते है, लेकिन जनता बहुत समझदार है और बीजेपी के साथ है। आज जनता की सरकार है। उन्होंने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत जोड़ने निकले थे पदयात्रा लेकर लेकिन सबने देखा भाई बहन बर्फ में खेल रहे थे। ये बचपना है, भारत जोड़ने का नमूना ये जनता देख चुकी है, इनकी सत्ता भी देख चुकी है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ये ऐलान किया है कि 2024 का ये चुनाव उनका आखरी  चुनाव होगा। हरियाणा भाजपा प्रभारी त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री व मौजूदा राज्यसभा सांसद विप्लव देव ने हुड्डा के इस बयान पर कहा कि कौन कहता है। नीतीश कुमार ने भी बिहार में चुनावों के समय ऐसा ही कहा था, लेकिन सब ने देखा यह केवल जनता को झूठ बोलकर गुमराह करना चाहते हैं। यह केवल सत्ता पाने के लिए ऐसा करते हैं। लेकिन  जनता बहुत चतुर है और बहुत समझदार है। इन लोगों को देख चुकी है, इनकी सत्ता भी देख चुकी है। इन सब से विश्वास उठने के बाद ही जनता ने मनोहर लाल को हरियाणा का सीएम बनाया।

हमने भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया। अब हुड्डा की  इच्छा क्या है, उनके मन की  क्या है और  उनको कौन मना कर सकता है। लेकिन  जनता सब जानती है और वह अपना निर्णय लेगी। जनता भाजपा और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है, ऐसा हमारा विश्वास है।

भाजपा के नेता भाजपा छोड़कर दूसरे दलों में जा रहे हैं। इस सवाल पर हरियाणा भाजपा  प्रभारी विप्लव देव ने कहा कि हमने किसी को छोड़ा नहीं है। कोई छोड़कर चले जाए हम इसमें कुछ कर नहीं सकते। दूसरा भारतीय जनता पार्टी  के संगठन को शक्तिशाली बनाना, कार्यकर्ताओं को शक्तिशाली करना हमारा धर्म है। मैं उस विषय में बात करूंगा जो मुझे दायित्व दिया गया है। हरियाणा सरकार को शक्तिशाली करना, भाजपा के कार्यकर्ता को शक्तिशाली बनाना, हरियाणा के लोगों के हित में काम करना। उसके बाहर का दायित्व मेरे पास नहीं है। आज पूरे देश में विपक्ष सिमट कर रह गया है,  विपक्ष कहां है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत जोड़ो पदयात्रा लेकर वो निकले थे, लेकिन सबने बाद में देखा कि भाई बहन बर्फ में खेल रहे हैं। भारत जोड़ने का उनका नमूना पूरे देश ने देख लिया। ये बचपना है, सब देख चुके हैं। ऐसे नेताओं को सत्ता में बिठाकर भी देख चुके हैं। कांग्रेस की सत्ता केवल एक परिवार की सत्ता है, लेकिन भाजपा जनता के लिए और जनता के हित में है और जनता को भाजपा पर पूरा विश्वास है।

2024 के चुनावों से पहले हरियाणा में सियासी हलचल पूरी तेज हो चुकी है। जहां भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के  सम्मेलन कर संगठन को और मजबूत करते हुए चुनावों की तैयारी कर रही है तो वहीं कांग्रेस और अन्य दल  अलग-अलग कार्यक्रम बनाकर जनता के बीच में जा रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि 2024 के चुनावों में सत्ता का ताज किसके सिर पर सजेगा। खैर यह तो आने वाला वक्त बताएगा। लेकिन राजनीतिक दलों की तैयारियां अभी से बहुत कुछ बयान कर रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Recommended News

Related News

static