NIT कुरुक्षेत्र में 3 महीने में चौथा सुसा-इड, बिहार की छात्रा ने हॉस्टल में दी जान...कैंपस में मची सनसनी

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 08:59 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(रणदीप): हरियाणा की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) कुरुक्षेत्र के गर्ल हॉस्टल की तीसरी मंजिल के कमरे में एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। छात्रा का शव पंखे पर लटका मिला। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक छात्रा की पहचान दीक्ष दुबे जिला बक्सर बिहार के रूप में हुई। दीक्षा का परिवार बसौली गांव में रहता है। दीक्षा बीटेक के दूसरे साल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस (AIDS) का क्रोर्स कर रही थी। दीक्षा कावेरी हॉस्टल के कमरा नंबर 441 में रहती थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है।

जानकारी के अनुसार, हॉस्टल के कमरे में छात्रा का शव पंखे से लटका मिला। अभी तक दीक्षा सुसाइड करने की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फरवरी से अप्रैल तक NIT में सुसाइड करने की चौथी घटना हुई है।

क्लास से कमरे में आई थी दीक्षा

दीक्षा अपनी क्लास अटेंड करने के बाद अपने कमरे पर आ गई थी। दोपहर के बाद उसकी सहेलियां उससे मिलने आई। जब दीक्षा ने काफी दरवाजा नहीं खोला तो उन दोनों NIT प्रशासन को सूचना दी। NIT प्रशासन तुरंत मौके पर आया और खिड़की से झांककर देखा, तो दीक्षा का शव रस्सी के साथ पंखे पर लटका हुआ था।

पुलिस ने परिवार को बुलाया

उधर, पुलिस ने घटना की सूचना दीक्षा के परिवार तक पहुंचाई। दीक्षा परिवार आज रात कुरुक्षेत्र पहुंच जाएगा। वहीं पुलिस ने दीक्षा के कमरे को सील कर दिया है। घटना के बाद NIT और हॉस्टल में हड़कंप मचा हुआ है। थर्ड गेट चौकी इंचार्ज विनोद कुमार का कहना है कि अभी मौके पर ब्यान दर्ज किए जा रहे हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static