खरीद फरोख्त के मामले में धोखाधड़ी, आरोपी काबू

punjabkesari.in Tuesday, May 17, 2022 - 09:42 AM (IST)

अंबाला: प्लॉट की खरीद फरोख्त में हुई धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने आरोपी जगदीप सिंह निवासी सेठी एंकलेव बलदेव नगर अंबाला शहर को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायालय के आदेश पर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

शिकायतकर्ता महिला ने 7 फरवरी 2022 को थाना पंजोखरा में शिकायत दर्ज करवाई कि 5 फरवरी 2017 से 15 जनवरी 2022 के दौरान आरोपी सतीश ने प्लॉट की खरीद-फरोख्त के मामले में उसके साथ धोखाधड़ी की है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static