Haryana सरकार की खास पहल, करने चाहते है नांदेड़ साहिब की मुफ्त तीर्थ यात्रा, तो बस ऐसे करें आवेदन...

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 04:03 PM (IST)

डेस्क: हरियाणा सरकार ने अपने 'सुशासन' के एजेंडे को धार्मिक पर्यटन से जोड़ते हुए वरिष्ठ नागरिकों को एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अगले चरण में अब प्रदेश के बुजुर्ग महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब में मत्था टेक सकेंगे। सरकार की इस पहल का उद्देश्य उन बुजुर्गों को तीर्थाटन कराना है, जो आर्थिक कारणों से पवित्र स्थलों की यात्रा नहीं कर पाते। इस विशेष यात्रा के लिए रेलवे के साथ मिलकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि इस यात्रा का लाभ उठाने के लिए समय का विशेष ध्यान रखना होगा। 30 अप्रैल पंजीकरण की अंतिम तिथि तय की गई है। चूंकि सीटें सीमित हैं, इसलिए 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर ही यात्रियों का चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया को डिजिटल रखते हुए 'सरल हरियाणा' पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म मांगे गए हैं।

आवेदन के बाद इसकी एक प्रति जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय (जैसे भिवानी के लघु सचिवालय स्थित कमरा नंबर-7) में जमा कराना अनिवार्य है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र सिंगल ने बताया कि यह केवल एक ट्रेन का टिकट भर नहीं है, बल्कि एक संपूर्ण यात्रा पैकेज है। श्रद्धालुओं के रहने, खाने-पीने और स्थानीय स्तर पर दर्शन के लिए तमाम सुविधाएं सरकार द्वारा मुफ्त मुहैया कराई जाएंगी। 5 मई को कुरुक्षेत्र से जब सीएम नायब सैनी इस ट्रेन को रवाना करेंगे, तो इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित बुजुर्ग शामिल होंगे।

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?

  • योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने कुछ बुनियादी शर्तें रखी हैं:
  • आयु: आवेदक की उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • आय सीमा: परिवार पहचान पत्र (PPP) में वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  • दस्तावेज: आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र, पैन कार्ड या अन्य सरकारी फोटो आईडी अनिवार्य है। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी स्वयं घोषणा पत्र (Self-Declaration) देना होगा कि यात्री सफर के लिए शारीरिक रूप से फिट है।
  • पिछला रिकॉर्ड: शर्त यह भी है कि आवेदक ने पिछले 3 वर्षों में इस सरकारी योजना का लाभ न लिया हो।
  • सुविधाएं: घर से घाट तक का ख्याल

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static