फ्यूजन मिस मिसेज कुरुक्षेत्र 2026: देश के दिग्गज ब्रांड्स बने वत्स मीडिया के महामंच का हिस्सा, विजेताओं के नामों की हुई घोषणा

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 02:08 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (पंजाब केसरी) : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की धरा पर ग्लैमर, फैशन और हुनर का एक ऐसा ऐतिहासिक सैलाब उमड़ा, जिसने सफलता के सभी पुराने रिकॉर्डस को ध्वस्त कर दिया। वत्स मीडिया (Vats Media) द्वारा आयोजित फ्यूजन मिस मिसेज कुरुक्षेत्र 2026' इस बार न केवल एक ब्यूटी पेजेंट साबित हुआ, बल्कि नारी शक्ति और आधुनिकता का एक नया मील का पत्थर बन गया। इस भव्य शो की विश्वरानीधता और अंतरराष्ट्रीय स्तर की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश और दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और नामचीन ब्रांड्स इस महामंच को प्रयोर करने के लिए एक साथ नजर आए।

कुरुक्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों से आई हुनरमंद महिलाओं ने रेंप पर उतरकर न केवल अपनी कातिलाना खूबसूरती, बल्कि अपनी कुशाय बुद्धिमता और अद्भुत कॉन्फिडेंस का ऐसा लोहा मनवाया कि हर कोई दंग रह गया। कड़े मुकाबलों के कई दौर और चमचमाते  ग्रेंड फिनाले के बाद अब विजेताओं के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

इन दिग्गज अतिथियों और विशिष्ट हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने बढ़ाए शो के चार चांदः

इस बैंड फिनाले को और अधिक भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में लखदाता रियल एस्टेट पुप के मालिक महावीर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।

इसके साथ ही, विश्वास इंटरनेशनल (Vishwas International) की ओर से मुकेश भरारा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर को की गूंज बढ़ाने के लिए यूके (UK) से शिपा भरारा विशेष रूप से शामिल हुई। इनके अलावा मंच की शोभा बढ़ाने और आयोजकों को शुभकामनाएं देने के लिए तृप्ता, दक्ष, प्रणय, गुरमीत और परवीन कुमार जैसी प्रतिष्ठित हस्तियां भी मौजूद रहीं, जिनका वत्स मीडिया की टीम द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

बैंकिंग पार्टनर सिटी यूनियन बैंक की खास उपस्थितिः

इस भव्य और चमचमाते कार्यक्रम के दौरान बैंकिंग पार्टनर 'सिटी यूनियन बैंक की ओर से प्रतियोगियों का हौसला बढ़ाने और आयोजकों को शुभकामनाएं देने के लिए बैंक के ब्रांच मैनेजर शुभम गुप्ता, असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर आकाश पिल्लई और रिलेशनशिप मैनेजर विकास कुमार विशेष रूप से वीआईपी गेस्ट के तौर पर मौजूद रहे।

इन दिग्गज नेशनल और इंटरनेशनल पार्टनर्स के सहयोग से सजा हुनर का यह शाही मंचः आधिकारिक मीडिया पार्टनर (पंजाब केसरी): क्षेत्र का नंबर-1, सबसे निष्पक्ष और भरोसेमंद

समाचार पत्र 'पंजाब केसरी' इस पूरे ऐतिहासिक इवेंट का ऑफिशियल मीडिया पार्टनर रहा, जिसने इस शो की भव्य गूंज को देश के कोने-कोने और हर घर तक पहुंचाया। एसोसिएट स्पॉन्सर (हीरो मोटरसाइकिल): करोड़ों दिलों की धड़कन और ऑटोमोबाइल सेक्टर का बेताज बादशाह 'हीरो मोटरसाइकिल (Hero Motorcycle) इस सफर में बतौर एसोसिएट स्पॉन्सर शामिल हुआ और शो के स्तर को एक नई ऊंचाई दी।

स्टाइलिंग पार्टनर (FMC) : अंतरराष्ट्रीय फैशन उद्योग में अपनी खास धाक रखने वाला नामी आउटफिट ब्रांड 'FMC' इस पेजेंट का ऑफिशियल स्टाइलिंग पार्टनर रहा, जिसने कंटेस्टेंट्स को इंटरनेशनल लुक और लेटेस्ट ग्लोबल फैशन ट्रेंड्स से रूबरू कराया।

कॉस्ट्यूम डिजाइनर (दर्जी Darzi) : अपनी आलीशान फिटिंग और लाजवाब कट्स के लिए मशहूर 'दर्जी' (Darzi) ब्रांड ने इस शो के ऑफिशियल कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में हर प्रतिभागी के पहनावे को बेहद रॉयल और अट्रैक्टिव लुक दिया।

मेकअप पार्टनर (स्विस स्कूल ऑफ ब्यूटी) : हुनर को खूबसूरती की बेमिसाल चमक देने के लिए देश का विख्यात स्विस स्कूल ऑफ ब्यूटी (Swiss School of Beauty) बतौर मेकअप पार्टनर जुड़ा, जिनकी इंटरनेशनल एक्सपर्ट टीम ने कंटेस्टेंट्स का गॉर्जियस मेकओवर किया। बैंकिंग पार्टनर (सिटी यूनियन बैंक): देश के सबसे प्रतिष्ठित, सुरक्षित और भरोसेमंद बैंकिंग संस्थानों में से एक 'सिटी यूनियन बैंक' ने इस पूरे भव्य आयोजन में अपना बहुमूल्य और मजबूत सहयोग प्रदान किया।

सर्वधर्म समभावः सभी धर्मों की बेटियों ने एक साथ रेप वॉक कर रचा इतिहास, दिखी 'अनेकता में एकता की सबसे खूबसूरत झलक इस बार का यह महामंच केवल फैशन और ग्लैमर तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने पूरे देश के सामने सामाजिक एकता की एक ऐसी मिसाल पेश की, जिसने हर आंख को नम और हर दिल को गर्व से भर दिया। कार्यक्रम के उस ऐतिहासिक पल को कोई नहीं भूल सकता, जब हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सहित सभी धर्मों की खूबसूरत प्रतिभागी बेटियों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर पूरे गर्व के साथ रैंप वॉक किया। उस वक्त पूरा हॉल कई मिनटों तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। यह सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि सही मायनों में भारत की 'अनेकता में एकता' (Unity in Diversity) का एक जीवंत और ऐतिहासिक उत्सव था। इस पल ने साबित कर दिया कि असती खूबसूरती और ताकत हमारे मतभेदों में नहीं, बल्कि एक साथ मिलकर कदम से कदम मिलाकर चलने में है।

वत्स मीडिया के डायरेक्टर रोशन वत्स ने इस पर बेहद भावुक होकर कहा, "इस पेजेंट का मुख्य उद्देश्य ही समाज को एकता के एक मजबूत सूत्र में पिरोना था। इस मंच पर हर धर्म की लड़कियों ने एक साथ आगे बढ़कर न केवल अपनी किस्मत बदली, बल्कि इस इवेंट को ऐतिहासिक और अमर बना दिया। यह आयोजन समाज में महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की दिशा में वत्स मीडिया का एक क्रांतिकारी प्रयास है।"

टैलेंट, ब्यूटी और कॉन्फिडेंस का दिखा ऐसा महा-संगम, जजों के छूटे पसीनेः

इस साल प्रतियोगिता का स्तर बॉलीवुड और इंटरनेशनल पेजेंट्स जैसा रहा। कई महीनों तक चले कड़े ऑडिशंस, ग्रूमिंग सेशंस, कॉकटेल राउंड्स और टैलेंट राउंड के बाद चुनी गई फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट्स ने जब मुख्य स्टेज पर अपनी कैटवॉक और ग्रेस का जलवा बिखेरा, तो जजों के लिए विजेताओं का चुनाव करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया। हर एक कंटेस्टेंट ने अपने जवाबों और अंदाज से जजों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पेजेंट के परिणाम (Grand Results): विजेताओं की पूरी आधिकारिक सूची :-

विजेता (Grand Winner): शेश (Shaish) और रीतिका (Hitika) (संयुक्त रूप से विजेता)

प्रथम रनर-अप (1st Runner-up): निष्टा (Nishta)

द्वितीय रनर-अप (2nd Runner-up): सरगुन पन्नू (Sargun Pannu)

तृतीय रनर-अप (3rd Runner-up): सानिया (Sania)

चतुर्थ रनर-अप (4th Runner-up): गुरप्रीत कौर (Gurpreet Kaur)

पंचम रनर-अप (5th Runner-up): भावना (Bhawna)

विशेष सब-टाइटल्स (Special Sub-Titles):

अपकमिंग स्टार (Upcoming Star): प्रीत मेहरा (Preet Mehra)

बेस्ट स्माइल (Best Smile): रजनी (Rajni)

मिस Intelligent (Miss Intelligent): प्रियंका (Priyanka)

बेस्ट आइज (Best Eyes): रेणुका (Renuka)

बेस्ट एटीट्यूड (Best Attitude): महकप्रीत (Mehakpreet)

बेस्ट हेयर स्टाइल (Best Hair Style): आयुषी (Ayushi)

फ्यूजन मिसेस कुरुक्षेत्र (Fusion Mrs. Kurukshetra 2026)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static