जल संकट पर दिए संजय सिंह के बयान पर गब्बर का पलटवार, पंजाब सरकार को भी लिया आड़े हाथ

punjabkesari.in Tuesday, Jun 18, 2024 - 02:36 PM (IST)

अंबाला‍(अमन): दिल्ली में कई दिनों से जल संकट गहराया हुआ है ।आप नेता संजय सिंह ने इसके लिए बीजेपी को दोषी ठहराया है। संजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी का दूसरो पर दोषारोपण करके राजनीति करने का फॉर्मूला फेल हो गया है। वही उन्होंने पंजाब सरकार को हरियाणा के हिस्से का SYL का पानी देने को कहा। इस दौरान विज ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये तो भाई बहन की कंपनी है, इन्होंने वायनाड की जनता को ठुकराया है। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड की सीट छोड़ने का फैसला लिया है साथ ही अब वायनाड की सीट से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेगी जिस पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि ये वायनाड के लोगों के साथ धोखा है।लोगो ने उन्हें चुना और उन्होंने लोगों को रिजेक्ट किया। ये बहन भाई की कंपनी है, खुद ही टिकट देते है और खुद ही लेते है।

 
आप नेता संजय सिंह ने दिल्ली के जल संकट को भाजपा द्वारा प्रयोजित बताया है जिस पर पलटवार करते हुए पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी का दूसरों पर दोषारोपण करके राजनीति करने का फॉर्मूला अब फेल हो गया है। हरियाणा सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार दिल्ली को पूरा पानी दे रहा है दिल्ली की आप सरकार ने ना तो पाइप लीकेज की ओर ध्यान दिया है और ना ही सप्लाई पाइप की साफ सफाई पर। अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी को हरियाणा के हिस्से का SYL का पानी देना चाहिए क्यूंकि हमारे किसानों के खेत प्यासें है धान की बिजाई का समय है सुप्रीम कोर्ट का फैसला पंजाब की आप सरकार क्यों नहीं मानती।

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लडने का ऐलान किया है, वही 30 जून को अरविंद केजरीवाल की पत्नी चरखी दादरी में एक रैली करने वाली है जिसे लेकर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि इनकी नोटा से भी कम वोट आयेगी लोग देख चुके है,लोकसभा चुनाव में पंजाब में इनकी दुर्गति हुई, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में इनकी दुर्गति हुई और दिल्ली में भी भाजपा की जीत हुई है। 

 20 जून को हरियाणा के कांग्रेस नेता गवर्नर से मिलने वाले है और इस दौरान हरियाणा विधानसभा को भंग करने की मांग की जा सकती है, जिसपर जवाब देते हुए विज ने कहा की पॉलिटिकल एक्टिविटीज सभी पार्टियां करती रहती है, हरियाणा सरकार पूरी मेजोरिटी में है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static