घर से कमाने निकला था युवक, रास्ते में काल बनकर आया अज्ञात वाहन...पलभर में छीन ले गया जिंदगी, गन्नौर में NH-44 पर दर्दनाक हादसा
punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 12:05 PM (IST)
गन्नौर (कपिल) : गन्नौर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बड़ी फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी विशाल के रूप में हुई है। विशाल पिछले करीब एक साल से गांव पीपली खेड़ा में रह रहा था और गन्नौर के पास एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए जा रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।