कूड़े ने किया नाक में दम, 45 लाख खर्च करने के बाद भी सड़कों पर फैली बदबू

punjabkesari.in Tuesday, Sep 10, 2019 - 12:07 PM (IST)

सोनीपत (स.ह.): शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन के शहर में कूड़े ने लोगों की जिंदगी नरक बना दी है। ताज्जुब की बात यह है कि 45 लाख रुपए खर्च करने के बाद भी सड़कों पर कूड़ा फैल रहता है। 
शहर में नगर निगम की ओर से जे.बी.एम. कम्पनी को ठेका देने के बाद भी हालात बिगड़ गए है। समय पर उठान नहीं होने से आने जाने में लोगों को परेशानी हो रही है। मंत्री व अधिकारी सड़कों पर पड़े कूड़े के ढेरों की तरफ  कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। नगर निगम की ओर से एक सप्ताह पहले ही शहर के एक से 21 वार्डों का कूड़ा उठाने का ठेका जे.बी.एम. कम्पनी को दिया गया। 

उसी दिन से दोपहर बाद तक शहर में विभिन्न जगहों पर कूड़े के ढ़ेर लगे रहते हैं। पहले ही दिन से जे.बी.एम. कम्पनी कूड़ा उठाने में फेल साबित हो रही है। जिसके चलते लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पार्वती एंटरप्राइजेज ने वार्ड एक से 21 तक का कूड़ा लिफ्टिंग का केस कोर्ट से वापस लिया तो जे.बी.एम. को यह ठेका दिया गया है। वहीं 31 अगस्त तक पार्वती एंटरप्राइजेज 20 लाख रुपए महीने में कूड़ा उठा रहा था। 

अब निगम की ओर से एक हजार रुपये प्रति टन कम्पनी को दिया जाएगा और लगभग 150 टन कूड़ा निकलता है। जे.बी.एम. कम्पनी ने दो सितम्बर से वार्ड 1 से 21 में भी घर-घर से कूड़ा उठाने व शहर में बनाए गए प्वाइंटों से कूड़ा लिङ्क्षफ्टग का कार्य शुरू कर रखा है। लेकिन शहर की सड़कों पर कूड़ा दोपहर बाद तक पड़ा रहता है जिससे सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर निगम कार्यालय में लोग चक्कर काट रहे हैं, उसके बाद भी मंत्री से लेकर अफसर तक कोई कदम नहीं उठा रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static