Weather Alert: बढ़ती गर्मी से हाहाकार ! हरियाणा में  45 डिग्री पारा, 1 जुलाई से तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना

punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 08:05 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, प्रदेश में 1 जुलाई से प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग ने 2 और 3 जुलाई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने आज यानी 29 जून के लिए राज्य के कई जिलों में हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया है। सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह , पलवल ,अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, जिलों में  हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि लोग दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से बचें और अपने शरीर को हाइड्रेट रखें।

हरियाणा में रविवार को दोपहर का तापमान उफान पर रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान भिवानी जिले में दर्ज किया गया, जहां पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं 1 जुलाई से बारिश होने से गर्मी से राहत मिलने के आसार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static