हादसा: गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, चाचा- भतीजा बुरी तरह झुलसे
punjabkesari.in Saturday, Mar 06, 2021 - 12:44 PM (IST)
फरीदाबाद(अनिल राठी): बल्लभगढ़ की राजीव कॉलोनी में घरेलू छोटा गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग में 2 लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया जहां इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों झुलसे हुए लोगों को सफदरजंग के लिए आगे रेफर कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक यह दोनों चाचा भतीजा है जो किराए के मकान पर राजीव कॉलोनी में रहते थे और खाना छोटे सिलेंडर पर बना रहे थे तभी ये हादसा हो गया। फिलहाल अस्पताल में दोनों का हालत नाजुक बनी हई है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
सुबह-सुबह मचा हड़कंप, सब्जी मंडी के सामने शटरिंग की दुकान में लगी आग; मौके पर पहुंची 4 दमकल गाड़ियां