फतेहाबाद में निकाला बेटी का बनवारा, जमकर नाचे परिजन...पिता बोले- बेटियां बेटों से कम थोड़े ही हैं

punjabkesari.in Sunday, Feb 04, 2024 - 01:35 PM (IST)

फतेहाबाद : आपने शादी में लड़के के घर बनवारा की रस्म होते तो बहुत देखी होगी, लेकिन हरियाणा के फतेहाबाद जिले में शादी से एक दिन पहले लड़की के घरवालों ने बिनोरा (बनवारा) निकाला। इस दौरान परिवार वालों और रिश्तेदारों ने जमकर डांस किया। इस पर लड़की के पिता ने कहा कि उन्होंने समाज को संदेश देने की कोशिश की है कि बेटियां भी बेटों से कम नहीं हैं।

PunjabKesari

सिरसा के उमेश शर्मा के साथ तय हुई है स्नेहा की शादी

बता दें कि फतेहाबाद के गढ़ी मोहल्ला निवासी संजीव शर्मा की बेटी स्नेहा की शादी सिरसा के उमेश शर्मा के साथ तय हुई है। यहां आज बारात आएगी। इससे पहले शनिवार रात को स्नेहा के परिवार ने उसका बनवारा निकाला। स्नेहा घोड़ी पर बैठी थी और परिवार वाले नाच रहे थे। 

PunjabKesari

स्नेहा बोली-परिवार ने शुरू से ही मुझे लड़कों की तरह पाला

घोड़ी पर बैठी स्नेहा ने कहा कि परिवार ने शुरू से ही मुझे लड़कों की तरह पाला है। किसी तरह की कोई रोक-टोक नहीं की गई। मेरा परिवार सबसे अलग विचारधारा वाला है। इस दौरान स्नेहा की दादी कमलेश ने बताया कि वह बहुत खुश हैं, क्योंकि उनके बेटे की सोच बहुत बड़ी है। बेटे ने पहले ही कह दिया था कि वह अपनी बेटी का बनवारा निकालेगा और समाज में बेटियों के प्रति फैली बुराइयों को बदलाव का संदेश देगा।

जानें क्या होती है बनवारा की रस्म

बनवारा या बिनोरा शादी की कई रस्मों में से एक है, जो लड़के के घर निभाई जाती है। इसमें दूल्हा बनने वाले लड़के को घोड़ी पर बैठा कर घुमाया जाता है और घर वाले नाच-गाना करते हैं।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static