छात्राओं ने किसानों को धान के अवशेष न जलाने के लिए किया जागरूक

punjabkesari.in Friday, Oct 18, 2019 - 11:53 AM (IST)

कुरुक्षेत्र (खुंगर) : सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय लौहार माजरा के परिसर में हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार एन.एस.एस. यूनिट 1-2 के तत्वावधान में छात्राओं ने गांव कमोदा में किसानों को खेतों में धान के अवशेष तथा पराली न जलाने के लिए जागरूक किया। छात्राओं ने ग्रामीणों को बताया कि आज पराली जलाने से वातावरण प्रदूषित हो रहा है।जिससे बच्चों, बूढ़ों तथा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को बहुत नुक्सान पहुंचता है।

आज के समय को देखते हुए तथा प्रदूषित वातावरण के भयंकर परिणामों को देखते हुए आज पराली जलाने पर सरकार ने पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है लेकिन फिर भी अज्ञानता वश लोग पराली जलाते हैं। इसकी रोकथाम के लिए छात्राओं ने किसानों से चर्चा भी की। इस मौके पर किसानों को शपथ दिलवाई गई कि न तो खुद पराली जलाएंगे न ही किसी को जलाने देंगे। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. पूनम चौधरी ने कहा कि यह एक ज्वलंत विषय है जो जयराम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने कदम उठाया है, यह महत्वपूर्ण है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static