कुरुक्षेत्र में करंट के झटके ने छीनी किसान की जिंदगी, जेई और लाइनमैन पर मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2026 - 12:10 PM (IST)

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले से एक दिल को झकझोर कर रख देने वाली घटना सामने आई है। यहां ठसका मीरांजी गांव में 65 साल के किसान की ट्रांसफॉर्मर से करंट लगने से मौत हो गई।

मृतक की पहचान 65 वर्षीय किसान जरनैल सिंह के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कनिष्ठ अभियंता, लाइनमैन  के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि पिछले महीने ही उनकी पोती का रिश्ता तय हुआ था और 3 से 4 महीने बाद शादी होनी थी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। इस हादसे के बाद परिवार गम में डूब गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static