कांग्रेस आलाकमान को गोगी की सलाह, बोले- शैलजा अभी जवान हैं, उन्हें सौंप दें अध्यक्ष पद की कमान(VIDEO)

punjabkesari.in Monday, Sep 26, 2022 - 05:30 PM (IST)

करनाल: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर छिड़े घमासान के बीच असंध से विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कुमारी शैलजा को यह कमान सौंपने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कुमारी सैलजा अभी जवान हैं। उन्हें अध्यक्ष बना देना चाहिए।

 

विधायक गोगी आज करनाल पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक अक्टूबर को शहर की जाट धर्मशाला में होने वाली जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कुमारी शैलजा इस जनसभा में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि शैलजा यह जनसभा  पार्टी के संगठन को मजबूत करने में एक सहायक कदम साबित होगा। इसी के साथ गोगी ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को भरपूर प्यार मिल रहा है। जनवरी में यह यात्रा हरियाणा से भी गुजरेगी। हरियाणा में भी राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया जाएगा। वहीं अध्यक्ष पद को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में गोगी ने कहा कि कुमारी शैलजा भी जवान हैं, उन्हें ही पार्टी के अध्यक्ष की कमान सौंप देनी चाहिए।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static