Gold Price : बढ़ा या सस्ता हुआ सोने का भाव? जानें नया रेट

punjabkesari.in Friday, May 23, 2025 - 12:30 PM (IST)

डेस्क: अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे तो एक नजर सोने की कीमतों में ध्यान दे दो। सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। MCX पर सोने का भाव 0.38 फीसदी बढ़त के साथ 95,900 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत 0.31 फीसदी उछाल के साथ 98,101 रुपए प्रति किग्रा पर है।

बीते दिन राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपए बढ़कर 98,650 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। यह जानकारी अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने दी। बृहस्पतिवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपए बढ़कर 98,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। वहीं स्थानीय बाजारों में चांदी की कीमतें बृहस्पतिवार को 2,040 रुपए बढ़कर एक लाख रुपए प्रति किलोग्राम के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर 1,01,200 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गईं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static