यमुनानगर में सनसनीखेज वारदात, अमृतसर के सोने के व्यापारियों से हथियारों के बल पर लाखों की लूट...पिता-पुत्र घायल
punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 05:30 PM (IST)
यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता ): हरियाणा के यमुनानगर में आज अमृतसर से आए सोने के व्यापारियों से हथियारों की नोक पर लाखों के सोने की लूटपाट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अमृतसर से पिता पुत्र यमुनानगर जिला के विभिन्न ज्वेलर के यहां सोने की खरीद एवं बेचने के लिए आते थे। आज यह दोनों जब अपनी गाड़ी में भांबोल के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी के आगे किसी ने गाड़ी लगा दी। जब तक कुछ समझ पाए वहां बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। एक ने पिस्तौल निकाल ली, दूसरे ने चाकू निकाला, उन्हें घायल कर दिया ।इस दौरान उनके पास मौजूद सोने का बैग लूट कर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बयान लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर दिया जाएगा। लाखों रुपए के सोने की लूटपाट से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने हालांकि विभिन्न टीमें गठित करके आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगालना शुरू करके जांच शुरू कर दी है। देखना होगा पुलिस कब तक अपराधियों तक पहुंच पाती है।

वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए कई विशेष टीमों का गठन कर दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों के भागने के रूट और उनकी पहचान का पता लगाया जा सके। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस कब तक इन शातिर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुँचाने में कामयाब होती है।