यमुनानगर में दर्दनाक हादसा; तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2026 - 02:02 PM (IST)
यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां ऑटो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गांव गुग्लो निवासी 25 वर्षीय लाल सिंह के रूप में हुई है। मृतक के भाई ने बताया कि लाल सिंह मेहनत-मजदूरी करता था और दो बच्चों का पिता था। लाल सिंह अपने परिवार के साथ बाइक पर कांसापुर साली के घर गया था।
वहां से रटौली रोड पर जाहिद खान के फार्म के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से आए एक थ्री-व्हीलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही लाल सिंह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा। जब तक उसको अस्पताल पहुचांया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुची फर्कपुर थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात थ्री-व्हीलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)