किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख से शुरू होगी धान- बाजरा; मूंग और मक्का की सरकारी खरीद

punjabkesari.in Sunday, Sep 15, 2024 - 08:07 AM (IST)

चंडीगढ़ः हरियाणा  में किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि सूबे में धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद 23 सितंबर से शुरू होकर 15 नवंबर तक चलेगी. उन्होंने बताया कि धान की सरकारी खरीद के लिए 241 मंडियां और खरीद केंद्र खोले गए हैं।

 
वहीं, बाजरा और मूंग की सरकारी खरीद एक अक्टूबर से शुरू होकर 15 नवंबर तक होगी। मक्का की खरीद 20 सितंबर से शुरू होगी और 15 नवंबर तक चलेगी। बाजरे की खरीद के लिए 91 खरीद केंद्र खोले गए हैं। डॉ सुमिता मिश्रा ने बताया कि मूंग की खरीद के लिए 38 मंडियां/ खरीद केंद्र खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर से मक्का की खरीद शुरू होगी, जो 15 नवंबर तक चलेगी। मक्का खरीद के लिए 19 मंडियां/ खरीद केंद्र खोले गए हैं।

 
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि इस बार 14.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान बाेया गया है और 84 लाख टन धान की खरीद होने का अनुमान है, जबकि बाजरा 4.44 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोया गया है और अनुमानित उत्पादन 10.78 लाख टन होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि मक्का की बुवाई सात हजार हेक्टेयर में की गई है और अनुमानित उत्पादन 23 हजार टन होने की उम्मीद जताई गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static