हरियाणा: शहरी लोगों के लिए खुशखबरी, प्रॉपर्टी टैक्स पर मिलेगी 15 प्रतिशत की छूट

punjabkesari.in Thursday, Dec 28, 2023 - 11:24 AM (IST)

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी):  हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार ने आम जनता के हितों का ध्यान रखते हुए संपत्ति करदाताओं को नगर निगम एरिया में अपनी प्रॉपर्टी डाटा की संतुष्टिï करके स्व-प्रमाणित करने पर प्रॉपर्टी टैक्स में छूट प्रदान की गई है।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि 31 दिसंबर, 2023 तक मार्च 2023 तक के प्रॉपर्टी टैक्स के ब्याज पर शत प्रतिशत छूट व वर्ष 2023-24 के संपत्ति कर पर 15 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में आने वाले सभी संपत्ति कर दाताओं से अपील करते हुए कहा कि वह तुरंत अपनी प्रॉपर्टी को स्व-प्रमाणित करके इस छूट का लाभ उठाएं। यदि किसी संपत्ति करदाता को अपनी प्रॉपर्टी स्व-प्रमाणित करने में कोई कठिनाई आ रही है तो वह संबंधित नगर निगम कार्यालय में स्थित नागरिक सुविधा केन्द्र में अपनी प्रॉपर्टी स्व-प्रमाणित करवा सकता है, जोकि बिल्कुल निशुल्क किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static